Monday, February 09, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल मानकपुर में वर्कशॉप का नेतृत्व कियाअकाली-भाजपा और कांग्रेस के राज में नशा फला-फूला, मान सरकार इसे जड़ से खत्म कर रही:पन्नूशिक्षा और स्वास्थ्य मान सरकार की प्राथमिकता, विरोधियों ने 'आप' सरकार के वादों को बताया जुमलेबाजी, हमने जमीनी स्तर पर बनाया प्रभावी:धालीवालडीएवी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने डिजिटल नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित कियाशरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए पुणे के अस्पताल ले जाया गयारिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना, जो जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है।गुजरात में 10 फरवरी से फाइलेरिया के खिलाफ सामूहिक औषधि वितरण कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें 5.48 लाख लोगों को शामिल किया जाएगा।मंगोलिया में खसरे के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 14,000 से अधिक हो गई हैपटना की दो अदालतों में बम की धमकी, जांच जारीमणिपुर के उखरुल में नागा-कुकी झड़पों के बाद तनाव जारी; निषेधाज्ञा लागू

राजनीति

अकाली-भाजपा और कांग्रेस के राज में नशा फला-फूला, मान सरकार इसे जड़ से खत्म कर रही:पन्नू

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे (नशे) के ठिकाने बताना एक सांसद की बेहद ओछी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को नशा रोकने के बजाय नशा बिकने वाली जगहों को प्रमोट करना शोभा नही देता।

पन्नू ने कहा कि चाहे 10 साल का अकाली-भाजपा राज रहा हो या उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्वयं चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, इन सभी ने पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया और इसे रोकने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

आज जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेशवासियों को साथ लेकर 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान चला रही है,जिसने नशा तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है, तब चन्नी जैसे नेता वीडियो डालकर यह बता रहे हैं कि चिट्टा कहाँ उपलब्ध है। यह सीधे तौर पर सरकार की नशा विरोधी मुहिम को कमजोर करने और नशे के सौदागरों की मदद करने की एक सोची-समझी साजिश है।

बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का काम पुलिस को जानकारी देकर नशे को रुकवाना होता है, न कि वीडियो के जरिए नशे के ठिकानों का प्रचार करना। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चन्नी अब नशा बेचने वालों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं?

पन्नू ने कहा कि पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे कांग्रेस के नेता नशे के खिलाफ जंग में साथ देने के बजाय बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि वे बताएं उनकी पार्टी सरकार की नशा विरोधी मुहिम के साथ खड़ी है या नशा बेचने वालों के साथ?

पन्नू ने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति से 'आप' सरकार का नशा मुक्ति का संकल्प कमजोर नही होगा। सरकार नशे के खात्मे तक अपनी जंग जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल मानकपुर में वर्कशॉप का नेतृत्व किया

शिक्षा और स्वास्थ्य मान सरकार की प्राथमिकता, विरोधियों ने 'आप' सरकार के वादों को बताया जुमलेबाजी, हमने जमीनी स्तर पर बनाया प्रभावी:धालीवाल

शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए पुणे के अस्पताल ले जाया गया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो वर्षों में नौकरी आवेदन शुल्क के रूप में 48 करोड़ रुपये एकत्र किए

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण याचिका (एसआईआर): मतदाता सूची सुनवाई की समय सीमा बढ़ाने को लेकर अनिश्चितता जारी

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) नेता के शव से पांच गोलियां बरामद, नौकर लापता

कविता तीन महीने में नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगी

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने लगभग 1,500 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को जानकारी दी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 1,13,767 करोड़ रुपये का बजट पेश किया; निवेश और नवाचार पर जोर

महोदय: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाने के योग्य पाए गए अज्ञात मतदाताओं में से 1.6 प्रतिशत