Monday, February 09, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल मानकपुर में वर्कशॉप का नेतृत्व कियाअकाली-भाजपा और कांग्रेस के राज में नशा फला-फूला, मान सरकार इसे जड़ से खत्म कर रही:पन्नूशिक्षा और स्वास्थ्य मान सरकार की प्राथमिकता, विरोधियों ने 'आप' सरकार के वादों को बताया जुमलेबाजी, हमने जमीनी स्तर पर बनाया प्रभावी:धालीवालडीएवी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने डिजिटल नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित कियाशरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए पुणे के अस्पताल ले जाया गयारिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना, जो जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है।गुजरात में 10 फरवरी से फाइलेरिया के खिलाफ सामूहिक औषधि वितरण कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें 5.48 लाख लोगों को शामिल किया जाएगा।मंगोलिया में खसरे के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 14,000 से अधिक हो गई हैपटना की दो अदालतों में बम की धमकी, जांच जारीमणिपुर के उखरुल में नागा-कुकी झड़पों के बाद तनाव जारी; निषेधाज्ञा लागू

राजनीति

शिक्षा और स्वास्थ्य मान सरकार की प्राथमिकता, विरोधियों ने 'आप' सरकार के वादों को बताया जुमलेबाजी, हमने जमीनी स्तर पर बनाया प्रभावी:धालीवाल

अमृतसर, 9 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे जमीनी स्तर पर सच होते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' अब पूरी तरह प्रभावी हो चुकी है।

शनिवार को आप नेता प्रभबीर सिंह बराड़ और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित की गई है, जो विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

योजना की सफलता का जीवंत प्रमाण देते हुए धालीवाल ने गुरदासपुर के गांव गुरदासनंगल निवासी सुलखन सिंह का उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुलखन सिंह अचानक दिल की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे, जिसके इलाज का खर्च डॉक्टरों ने करीब 3 लाख रुपए बताया था।

आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए यह खर्च उठाना असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मात्र एक दिन में उनका हेल्थ कार्ड तैयार किया गया। इसके बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में बिना एक भी पैसा खर्च किए उनके दिल का सफल ऑपरेशन हुआ और स्टेंट डाले गए। धालीवाल ने कहा कि सुलखन सिंह का स्वस्थ होकर घर लौटना उन विरोधियों को करारा जवाब है जो सरकार की नीतियों को महज 'जुमलेबाजी' करार देते हैं।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा और स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत करना है। दोनों क्षेत्रों में निवेश कर सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत और सुरक्षित भविष्य तैयार कर रही है। पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग महंगे इलाज के कारण या तो कर्ज में डूब जाता था या इलाज के अभाव में दम तोड़ देता था, लेकिन मान सरकार ने स्वास्थ्य को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार बनाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई भी अस्पताल कार्ड धारक से अतिरिक्त राशि की मांग न कर सके।

आप नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने दशकों तक सत्ता में रहकर इन बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज किया, उन्हें आज बदलाव पच नहीं रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवाएं और इस जनकल्याणकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल मानकपुर में वर्कशॉप का नेतृत्व किया

अकाली-भाजपा और कांग्रेस के राज में नशा फला-फूला, मान सरकार इसे जड़ से खत्म कर रही:पन्नू

शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए पुणे के अस्पताल ले जाया गया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो वर्षों में नौकरी आवेदन शुल्क के रूप में 48 करोड़ रुपये एकत्र किए

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण याचिका (एसआईआर): मतदाता सूची सुनवाई की समय सीमा बढ़ाने को लेकर अनिश्चितता जारी

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) नेता के शव से पांच गोलियां बरामद, नौकर लापता

कविता तीन महीने में नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगी

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने लगभग 1,500 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को जानकारी दी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 1,13,767 करोड़ रुपये का बजट पेश किया; निवेश और नवाचार पर जोर

महोदय: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाने के योग्य पाए गए अज्ञात मतदाताओं में से 1.6 प्रतिशत