Saturday, February 28, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल दृढ़ ईमानदार और दूरदर्शी नेता हैं; उनके विरुद्ध झूठे आरोप लगाए गए, परंतु अंततः सत्य की जीत हुई: कुलतार सिंह संधवांराजनीतिक साज़िश पर संविधान की जीत, आप को कुचलने की भाजपा की चाल फेल: चीमाबीजेपी की केजरीवाल को खत्म करने की साजिश हुई नाकाम, मोदी-शाह को मुँह की खानी पड़ी:धालीवालसच्चाई परेशान हुई, हारी नहीं, यह 'आप' की बड़ी कानूनी और नैतिक जीत: मुडिंयाआप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्नपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे, 2029 में अरविंद केजरीवाल संभालेंगे देश की कमान: बैंसअदालत ने अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध भाजपा के झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश किया: अमन अरोड़ा'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुखकोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत मेंभगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नू

राजनीति

बीजेपी की केजरीवाल को खत्म करने की साजिश हुई नाकाम, मोदी-शाह को मुँह की खानी पड़ी:धालीवाल

चंडीगढ़ 27 फरवरी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप धालीवाल ने सीबीआई केस में दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा कथित शराब घोटाले में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

धालीवाल ने कहा कि आज माननीय अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि 'आम आदमी पार्टी' को खत्म करने के लिए भाजपा द्वारा रचा गया पूरा मामला महज एक कोरी कल्पना और गहरी राजनीतिक साजिश थी।

धालीवाल ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन तीनों पार्टियों ने मिलकर हमारे नेताओं की छवि खराब करने और पार्टी को जमींदोज करने के लिए दिन-रात कुप्रचार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठ की जो इमारत खड़ी की थी, वह आज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। भाजपा ने अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे शीर्ष नेतृत्व को जेल की सलाखों के पीछे डाला, लेकिन वे भूल गए थे कि सच को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।

धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुँह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही और जुल्म के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और हमारी लीडरशिप ने डटकर लड़ाई लड़ी। यह फैसला इस बात पर मुहर है कि पूरे देश में अगर कोई ईमानदारी और सच्चाई की राजनीति कर रहा है, तो वह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिशों का मकसद केवल हमें रोकना था, लेकिन जनता की अदालत के बाद अब कानून की अदालत ने भी उन्हें आईना दिखा दिया है।

कुलदीप धालीवाल ने देशभर के 'आप' कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज हर उस व्यक्ति की जीत हुई है जिसका लोकतंत्र और न्यायपालिका में विश्वास है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अरविंद केजरीवाल जैसे सच्चे और निडर नेता की पार्टी का सिपाही हूँ। हमारे नेताओं ने जेल जाना स्वीकार किया लेकिन झुकना नहीं। आज का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में सच्चाई की जीत के प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

अरविंद केजरीवाल दृढ़ ईमानदार और दूरदर्शी नेता हैं; उनके विरुद्ध झूठे आरोप लगाए गए, परंतु अंततः सत्य की जीत हुई: कुलतार सिंह संधवां

राजनीतिक साज़िश पर संविधान की जीत, आप को कुचलने की भाजपा की चाल फेल: चीमा

सच्चाई परेशान हुई, हारी नहीं, यह 'आप' की बड़ी कानूनी और नैतिक जीत: मुडिंया

अदालत ने अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध भाजपा के झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश किया: अमन अरोड़ा

'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुख

भगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नू

कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा की पुलिस प्रशासन पर टिप्पणी की 'आप' विधायक गुरदीप रंधावा ने की निंदा

धालीवाल ने बिक्रम मजीठिया की आलोचना की: उमरांनंगल की सेवा को "बेमिसाल" कहना सिख समुदाय के साथ एक भद्दा मज़ाक 

20 मार्च तक, पंजाब के हर जिले के प्रत्येक स्कूल को नए डिजिटल उपकरण मिल जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस

कैबिनेट मंत्री संजीवअरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया