Saturday, February 28, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल दृढ़ ईमानदार और दूरदर्शी नेता हैं; उनके विरुद्ध झूठे आरोप लगाए गए, परंतु अंततः सत्य की जीत हुई: कुलतार सिंह संधवांराजनीतिक साज़िश पर संविधान की जीत, आप को कुचलने की भाजपा की चाल फेल: चीमाबीजेपी की केजरीवाल को खत्म करने की साजिश हुई नाकाम, मोदी-शाह को मुँह की खानी पड़ी:धालीवालसच्चाई परेशान हुई, हारी नहीं, यह 'आप' की बड़ी कानूनी और नैतिक जीत: मुडिंयाआप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्नपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे, 2029 में अरविंद केजरीवाल संभालेंगे देश की कमान: बैंसअदालत ने अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध भाजपा के झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश किया: अमन अरोड़ा'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुखकोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत मेंभगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नू

स्थानीय

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

चंडीगढ़, 27 फरवरी

कथित शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया। जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस फैसले को "सच और ईमानदार राजनीति की जीत" करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा 'आप' की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए और भी दृढ़ता से काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को न सिर्फ 'आप' के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी गर्व की बात बताया।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक स्थानीय समाचार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे, 2029 में अरविंद केजरीवाल संभालेंगे देश की कमान: बैंस

कोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत में

बंगाल की मेडिकल छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई; परिवार को हत्या का संदेह है

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, फरवरी के गर्म दिनों ने चिंता बढ़ा दी है

दिल्ली पुलिस का अपराध पर नकेल कसना: घोषित अपराधी और अंतरराज्यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

बिहार के रोहतास में ट्रक ने बस को टक्कर मारी, घसीटा; एक की मौत, 21 घायल

पुलिस ने बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादियों की पहचान की, प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था

छत्तीसगढ़ के एक गांव में माओवादियों के हथियार भंडार से रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन भी 'खराब' बनी हुई है।