Friday, February 27, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुखकोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत मेंभगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नूकांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा की पुलिस प्रशासन पर टिप्पणी की 'आप' विधायक गुरदीप रंधावा ने की निंदाअमेरिका-ईरान तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उछालबंगाल की मेडिकल छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई; परिवार को हत्या का संदेह हैदिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, फरवरी के गर्म दिनों ने चिंता बढ़ा दी हैकरीना कपूर ने बिंदी और पाउट का जलवा बिखेरादिल्ली पुलिस का अपराध पर नकेल कसना: घोषित अपराधी और अंतरराज्यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता गिरफ्तारमनीष मल्होत्रा ​​का कहना है कि करीना कपूर के 'कभी खुशी कभी गम' वाले कॉस्ट्यूम पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए हैं।

राजनीति

कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा की पुलिस प्रशासन पर टिप्पणी की 'आप' विधायक गुरदीप रंधावा ने की निंदा

चंडीगढ़ 27 फरवरी

आम आदमी पार्टी (आप) के हल्का डेरा बाबा नानक से विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पुलिस प्रशासन पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। रंधावा ने कहा कि गुरदासपुर में पिछले दिनों शहीद हुए हमारे दो जांबाज पुलिस कर्मियों की शहादत पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। 

सुखजिंदर रंधावा ने वहां के एसएसपी को जो अपशब्द कहे हैं, वह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उसी एसएसपी और पंजाब पुलिस ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए महज 72 घंटों के भीतर एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और दूसरा सलाखों के पीछे है।

विधायक रंधावा ने सुखजिंदर रंधावा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि वह जनता को बताएं कि उस समय के खूंखार आतंकवादी 'नट्टी' के साथ उनके परिवार के क्या संबंध थे? जो आतंकवादी सुखजिंदर रंधावा के पिता संतोख सिंह रंधावा को अपना 'पिता' कहकर संबोधित करता था और जिसे रंधावा अपना भाई मानते थे, उसके साथ उनके परिवार की क्या सांठगांठ थी? इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के कुख्यात अंसारी परिवार और अन्य गैंगस्टरों के साथ अपने संबंधों पर सुखजिंदर रंधावा चुप्पी क्यों साध लेते हैं? जिनके खुद के तार अपराधियों से जुड़े हों, उन्हें वर्दीधारी ईमानदार पुलिस मुलाजिमों पर इल्जाम लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सुखजिंदर रंधावा की 'ईमानदारी' पर सवाल उठाते हुए आप नेता ने कहा कि जब एक 17 साल के मासूम बच्चे और उसके पिता की हत्या हुई थी, तब रंधावा के मुंह से सख्त सजा की बात क्यों नहीं निकली? कलानौर में हुए भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए विधायक ने बताया कि रंधावा के मंत्री रहते हुए 2018 से 2021 के बीच वहां 8 करोड़ रुपये का भारी घोटाला हुआ है।

विधायक ने बताया कि इस भ्रष्टाचार का सबूत 22 तारीख को दर्ज हुआ वह पर्चा है, जिसमें विजिलेंस ऑफिसर ने 2 बीडीपीओ और डीटीपीओ समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई इस बात का जीता-जागता सबूत है कि कांग्रेस राज में 'ईमानदारी' के चोले के पीछे लूट का खेल चल रहा था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सुखजिंदर रंधावा जनता को गुमराह करना बंद करें, क्योंकि उनकी असलियत अब सबके सामने आ चुकी है।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुख

भगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नू

धालीवाल ने बिक्रम मजीठिया की आलोचना की: उमरांनंगल की सेवा को "बेमिसाल" कहना सिख समुदाय के साथ एक भद्दा मज़ाक 

20 मार्च तक, पंजाब के हर जिले के प्रत्येक स्कूल को नए डिजिटल उपकरण मिल जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस

कैबिनेट मंत्री संजीवअरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में 1 मार्च को पहले चरण में तैनात की जाने वाली 240 सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती का विवरण जारी किया

चुनाव आयोग के अनुमान के अनुसार, बंगाल विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने पर 2,500 सीएपीएफ कंपनियों की आवश्यकता होगी।

भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर आप नेता बलतेज पन्नू का पलटवार 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन किया