Saturday, February 28, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
अरविंद केजरीवाल दृढ़ ईमानदार और दूरदर्शी नेता हैं; उनके विरुद्ध झूठे आरोप लगाए गए, परंतु अंततः सत्य की जीत हुई: कुलतार सिंह संधवांराजनीतिक साज़िश पर संविधान की जीत, आप को कुचलने की भाजपा की चाल फेल: चीमाबीजेपी की केजरीवाल को खत्म करने की साजिश हुई नाकाम, मोदी-शाह को मुँह की खानी पड़ी:धालीवालसच्चाई परेशान हुई, हारी नहीं, यह 'आप' की बड़ी कानूनी और नैतिक जीत: मुडिंयाआप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्नपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे, 2029 में अरविंद केजरीवाल संभालेंगे देश की कमान: बैंसअदालत ने अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध भाजपा के झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश किया: अमन अरोड़ा'भाजपा की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश': केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुखकोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत मेंभगवंत मान सरकार अकाली-भाजपा शासन द्वारा बोए गए कांटों की सफाइ कर रही है: बलतेज पन्नू

स्थानीय

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे, 2029 में अरविंद केजरीवाल संभालेंगे देश की कमान: बैंस

चंडीगढ़, 27 फरवरी

आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के अदालत के फैसले पर कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 'सच्चाई और ईमानदारी' की सबसे बड़ी जीत के तौर पर दर्ज होगा।

मंत्री बैंस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप नेताओं को अदालत से बरी होना इस बात का सबूत है कि जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 100 करोड़ के फर्जी घोटाले का शोर मचाया, लेकिन जमीनी स्तर चव्वन्नी भी बरामद नहीं हुई। यह साफ हो गया है कि पूरा मामला सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए रची गई एक गंदी राजनीतिक साजिश थी। जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जो आज बुरी तरह फेल हो गई है।

केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला करते हुए बैंस ने कहा कि केंद्र की शह पर मनीष सिसोदिया को दो साल और अरविंद केजरीवाल को छह महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। इन लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि मनीष सिसोदिया की पत्नी एक गंभीर बीमारी से जूझ थी और अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन विरोधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आज के अदालत के फैसले ने इन तानाशाही ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है। 

मंत्री बैंस ने कहा कि पूरा देश अब समझ चुका है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति 'काम की राजनीति' है। सरकारी स्कूलों की सूरत बदलना और विश्व स्तरीय अस्पताल बनाना असली 'अपराध' था, जिसकी सज़ा देने की कोशिश की गई, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से सच्चाई की जीत हुई।

आने वाले चुनावों को लेकर विरोधियों को चेतावनी देते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि यह फैसला आने वाले समय के लिए एक शुभ संकेत है। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जनता विरोधियों के हर जुल्म का हिसाब वोट की चोट से लेगी। उन्होंने कहा कि 2029 में अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति की कमान संभालेंगे और आप के दिल्ली-पंजाब मॉडल की तर्ज पर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक स्थानीय समाचार

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

कोलकाता और आसपास के जिले भूकंप से हिल उठे, नागरिक दहशत में

बंगाल की मेडिकल छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई; परिवार को हत्या का संदेह है

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, फरवरी के गर्म दिनों ने चिंता बढ़ा दी है

दिल्ली पुलिस का अपराध पर नकेल कसना: घोषित अपराधी और अंतरराज्यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

बिहार के रोहतास में ट्रक ने बस को टक्कर मारी, घसीटा; एक की मौत, 21 घायल

पुलिस ने बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादियों की पहचान की, प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था

छत्तीसगढ़ के एक गांव में माओवादियों के हथियार भंडार से रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन भी 'खराब' बनी हुई है।