Friday, November 28, 2025 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू में तोड़फोड़ अभियान उनके संज्ञान में नहीं है, महबूबा मुफ़्ती ने 'चुनिंदा निशाना' बनाने का दावा कियाएसआईआर चरण II: 12 राज्यों में 99.43 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरितजम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के लाल चौक में तलाशी लीअक्टूबर में भारत का पीई और वीसी निवेश 9 प्रतिशत बढ़कर 5.3 अरब डॉलर हुआ: रिपोर्टआयुष्मान खुराना: डेविड बेकहम भारत के सच्चे दोस्त हैंमहिला सशक्तिकरण: नीतीश कुमार ने बिहार की 10 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये हस्तांतरित किएदिल्ली क्राइम ब्रांच ने 25 साल से फरार चल रहे भगोड़े घोषित अपराधी को गिरफ्तार कियामणिपुर-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़; अभियान जारीभारत में 2025 में 7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान: रिपोर्टसिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने काव्यात्मक पक्ष की खोज की, पारंपरिक कहानियों से परे प्रेम पर चिंतन किया

राजनीति

मुख्यमंत्री की ओर से जापान के साथ प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत

चंडीगढ़, 28 नवंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जापान के साथ उन्नत निर्माण, गतिशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी की वकालत की।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ जापान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्चुअल विचार-विमर्श किया, जिसमें जापानी दूतावास, जेट्रो, जे.सी.सी.आई.आई. और भारत भर में कार्यरत 25 से अधिक प्रमुख जापानी कंपनियां जैसे पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा आदि शामिल थी। यह विचार-विमर्श 13 से 15 मार्च 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आई.एस.बी.), मोहाली में आयोजित होने वाले 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट से पहले पंजाब की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का महत्वपूर्ण हिस्सा था। इन्वेस्ट पंजाब ने राज्य के आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ एक ही प्राधिकरण के तहत कई विभागों की क्षमताओं को एकीकृत करने वाले अनूठे इन्वेस्ट पंजाब यूनिफाइड रेगुलेटरी मॉडल को प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वह भूमि है जो साहस, लचीलापन, कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता, रचनात्मकता और सामुदायिक साझेदारी के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा भारत के विकास में, विशेष रूप से देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब आधुनिक उद्योग, प्रौद्योगिकी और वैश्विक सहयोग के मोर्चे पर अग्रणी केंद्र बनने के लिए नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने मुख्य संबोधन में जापानी उद्योग के साथ पंजाब के मजबूत और बढ़ते संबंधों पर जोर दिया और जापानी कंपनियों को पंजाब के औद्योगिक परिवर्तन के अगले चरण का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब और जापान विश्वास, अनुशासन और दीर्घकालिक साझेदारी की मूल्यों को साझा करते हैं, जो राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जापानी कंपनियों ने पंजाब में पहले से ही मजबूत पकड़ बना ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए स्थिर और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है। जापानी उद्योग के साथ पंजाब की साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये संबंध पहले से ही मजबूत हैं और नई दिशाओं की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापान की कई प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब में अपना भरोसा दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब के ऑटोमोटिव और विनिर्माण क्षेत्र में माज़दा, सुमितोमो, एसएमएल इसुज़ु, यानमार, आइची स्टील और गुनमा सीको ने अपने पैर पसार लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैकेजिंग और औद्योगिक उत्पादों में टोपन और ओजी होल्डिंग्स ने मजबूत पकड़ बनाई है, जबकि रसायन और पेंट में कंसाई नेरोलैक और निसान केमिकल ने सफलतापूर्वक कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कृषि और मशीनरी में यानमार एग्रीकल्चर मशीनरी और क्लास इंडिया ने पंजाब में अपना भरोसा दिखाया है। रिटेल और उपभोक्ता उत्पादों में यूनिक्लो ने जापानी गुणवत्ता हमारे लोगों तक पहुंचाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में मित्सुई एंड कंपनी हमारे हरित दृष्टिकोण में योगदान दे रही है और यह साझेदारी स्थिरता, कौशल और विकास के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता में जापानी निवेशकों द्वारा दिखाए गए भरोसे को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार पंजाब की औद्योगिक क्षमताओं पर प्रकाश डाल रही है, सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज कर रही है और जापानी उद्योग के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज भारत के सबसे अधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक है और भारत सरकार ने 2024 की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.) रैंकिंग में पंजाब को प्रथम स्थान दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की कारोबार में सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन को दर्शाती है।

 

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू में तोड़फोड़ अभियान उनके संज्ञान में नहीं है, महबूबा मुफ़्ती ने 'चुनिंदा निशाना' बनाने का दावा किया

एसआईआर चरण II: 12 राज्यों में 99.43 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित

महिला सशक्तिकरण: नीतीश कुमार ने बिहार की 10 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये हस्तांतरित किए

पंजाब में सरकारी बसों के कर्मचारी हड़ताल पर, यात्री फंसे

सर: कोलकाता में मतदाताओं के नाम 2002 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहे हैं

एसआईआर चरण II: 12 राज्यों में लगभग 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित

'आप' अध्यक्ष ने पंजाब और सिख समुदाय के प्रति भाजपा की गहरी नफरत और अनादर की सख्त शब्दों में की निंदा

'आप' पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 'आप' के स्थापना दिवस पर दी बधाई

मान सरकार ने पेश की सेवा की नई मिसाल : आनंदपुर साहिब, अमृतसर और तलवंडी साबो के गुरुद्वारों में बस व ई-रिक्शा सेवा अब बिल्कुल मुफ्त*

AAP के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने 'ईमानदारी से की गई राजनीति' की सराहना की