Saturday, March 07, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
सरकार ने हरित हाइड्रोजन उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानक घोषित किएसुरक्षित निवेश के तौर पर खरीदारी के चलते इस सप्ताह सोने का भाव 1.70 लाख रुपये के करीब पहुंचा, चांदी का भाव 3 लाख रुपये के आसपास नजरकोलकाता के बंद क्लबहाउस में मामूली विस्फोट, कोई घायल नहींगूगल ने सीईओ सुंदर पिचाई का कुल वेतन तीन साल के लिए बढ़ाकर 692 मिलियन डॉलर कर दिया: रिपोर्टखाड़ी संघर्ष के लंबे समय तक चलने से मुद्रास्फीति बढ़ सकती है; भारत एक उल्लेखनीय अपवाद: एसबीआई रिपोर्टअमेरिका नई टैरिफ वापसी प्रणाली पर काम कर रहा है जो 45 दिनों में तैयार हो सकती हैइंडियन वेल्स: सिनर, ज़्वेरेव अगले राउंड में पहुंचे, फुक्सोविक्स ने मुसेटी को पहले सेट में चौंकायाकश्मीर घाटी में पाबंदियां हटने के बाद जनजीवन सामान्य हो उठापत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सिंह बरीपश्चिम बंगाल के बर्दवान में दिव्यांग पुत्र की हत्या और दफ़नाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

राजनीति

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों ने पिछड़े वर्गों के प्रति कांग्रेसी नेतृत्व की मानसिकता का किया पर्दाफाश: हरभजन सिंह ईटीओ

चंडीगढ़,7 मार्च

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर 'बैंड बाजे' के साथ पहुंचकर एक अनोखा रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 'आप' मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त निंदा करने के लिए किया गया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में 'आप' के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में एक सांकेतिक प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि बैंड बजने के साथ-साथ 'आप' नेताओं ने कांग्रेसी नेता से माफी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।

मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बाजवा द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं और यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे दलित समुदाय के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी का मजाक उड़ाया है, जो कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है।

'आप' नेता ने आगे कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसी नेताओं के घमंड को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और गरीब व दलित समुदायों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ईटीओ ने कहा कि 'आप' ने पहले भी बाजवा से उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहा था, लेकिन अफसोस जताने की बजाय वे लगातार चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजवा आज हमारे सामने होंगे, तो हम उनसे फिर पूछेंगे कि क्या वे दलित समुदाय के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर आज भी कायम हैं।

'आप' नेताओं ने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े लोगों की इज्जत और रोजी-रोटी का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी टिप्पणियों का जवाब देना होगा। उन्होंने दोहराया कि बाजवा को अपने असंवेदनशील बयान के लिए दलित समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

 

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

लीगल भाईचारे की ऐतिहासिक जीत: आप लीगल सेल ने वकीलों के चैंबर को घरेलू टैरिफ में शामिल करने के फैसले का किया स्वागत 

टैरिफ में कटौती और नीतिगत सुधारों से एमएसएमई मजबूत होंगे और पंजाब के आर्थिक विकास को मिलेगा बल : संजीव अरोड़ा

पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए सेवा और विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित – गुलाब चंद कटारिया

पंजाब ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया: राज्यपाल ने विधानसभा को जानकारी दी

केरल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कोच्चि में राजनीतिक दलों से मुलाकात की

बंगाल: झारखंड और ओडिशा के 200 अधिकारी सोमवार से न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में शामिल होंगे

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

केजरीवाल ने सिसोदिया के आवास पर 'कट्टर ईमानदार होली' मनाई, शराब की दुकानों को लेकर भाजपा की आलोचना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की