मुंबई, 20 फरवरी || अभिनेत्री सोनम कपूर ने शुक्रवार को फिल्म 'दिल्ली 6' की 17वीं सालगिरह पर वीडियो मोंटाज के जरिए अपने पुराने दिनों को याद किया और फिल्म में अपने किरदार की झलक दिखाई।
अभिनेत्री ने अपनी हिट फिल्म 'दिल्ली-6' से खुद की झलक दिखाते हुए एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिससे प्रशंसक भावुक हो गए।
सोमम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "दिल्ली-6 के 17 साल," साथ ही फिल्म में अपने किरदार के दृश्य और फिल्म के कुछ अन्य यादगार पलों को भी साझा किया।
2009 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल्ली-6' का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था और इसमें सोनम के साथ अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म में सोनम ने 'बिट्टू शर्मा' का किरदार निभाया, जो दिल्ली की एक जीवंत, सपनों से भरी और मासूम लड़की थी। उनका किरदार चांदनी चौक की गलियों से गहराई से जुड़ा हुआ था, जो फिल्म की जीवंत पृष्ठभूमि और कहानी का आधार बनीं। फिल्म रोशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया है। रोशन अपनी दादी के साथ अमेरिका से दिल्ली लौटता है और सामाजिक और सांप्रदायिक तनावों के बीच दिल्ली में अपनी भारतीय जड़ों को फिर से खोजता है।
'दिल्ली-6' की शूटिंग बड़े पैमाने पर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक की संकरी गलियों में की गई थी।