Thursday, February 12, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
सेंसेक्स और निफ्टी में आईटी शेयरों के दबाव के चलते गिरावट दर्ज की गईभारत फोर्ज का तीसरी तिमाही का मुनाफा 17 प्रतिशत गिरा, 2 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषितअसम राइफल्स और डीआरआई ने कछार में हेरोइन की खेप जब्त की, दो गिरफ्तारजम्मू में पर्यटन प्रोत्साहन पर दो वर्षों में 29 करोड़ रुपये और कश्मीर में 27 करोड़ रुपये खर्च: जम्मू-कश्मीर सरकारहाल की तिमाहियों में मजबूत सकल मूल्य वृद्धि के साथ भारत का विनिर्माण क्षेत्र और मजबूत हुआराम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के निर्माताओं ने जगपति बाबू के किरदार और लुक का खुलासा किया!डी.ए.वी. कॉलेज एनएसएस ने युवाओं में सड़क सुरक्षा और जीवन-रक्षक उत्तरदायित्व की भावना प्रज्वलित कीप्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के द्वारा 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानभारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवालश्रेया घोषाल: विविध कथाओं को अपनी आवाज़ देना बेहद संतोषजनक है

राजनीति

नशा तस्करों के सियासी सरपरस्तों के साथ राज्यपाल की यात्रा महज दिखावा: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार यात्राएं निकाल रही है। लेकिन हमारी सरकार की सफलता से बौखलाहट में आकर राज्यपाल साहब ने जो अपनी अलग यात्रा शुरू की है, उसका तरीका और उसमें शामिल लोग कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए धालीवाल ने स्पष्ट किया कि हम नशे के खिलाफ किसी भी मुहिम के विरोधी नहीं हैं और चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस लड़ाई का हिस्सा बने, लेकिन राज्यपाल का उन लोगों को साथ लेकर चलना निंदनीय है जो खुद पंजाब में नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।

धालीवाल ने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस यात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के नेता अश्वनी शर्मा साथ बैठे हों, वह यात्रा नशा खत्म करने के लिए नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने की कोशिश लगती है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल साहब को यात्रा शुरू करने से पहले यह समझना चाहिए था कि पांच दरियाओं की इस धरती पर नशे का 'छठा दरिया' कौन लेकर आया था। 2007 से 2017 तक पंजाब में जिनकी सरकार रही, उन्हीं के राज में नशा फला-फूला और आज वही लोग राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए नशा तस्करों को पनाह दी।

आप नेता ने आगे कहा कि आज पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि जिन ताकतों ने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। राज्यपाल साहब आज उन्हीं ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं जिन्होंने पंजाब का भविष्य अंधकार में धकेला।

धालीवाल ने कहा कि अगर राज्यपाल वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें उन लोगों और संस्थाओं को साथ लेकर चलना चाहिए जो पिछले कई सालों से जमीन पर नशे के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से नशा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है और हम पिछले 4 साल से इसके खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहे हैं।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा में पंजाब को बर्बाद करने वाले गुनहगारों का शामिल होना बेहद निराशाजनक है। पंजाब की जनता सब देख रही है और वह जानती है कि कौन नशे के खिलाफ लड़ रहा है और कौन नशा बेचने वालों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपनी मुहिम जारी रखेगी, लेकिन नशा तस्करों के राजनीतिक आकाओं के साथ मिलकर निकाली जाने वाली ऐसी किसी भी यात्रा का पंजाब के लोग समर्थन नहीं करेंगे।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

जम्मू में पर्यटन प्रोत्साहन पर दो वर्षों में 29 करोड़ रुपये और कश्मीर में 27 करोड़ रुपये खर्च: जम्मू-कश्मीर सरकार

प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के द्वारा 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

बंगाल एसआईआर: चुनाव आयोग बंगाल सरकार के अधिकारियों से जुड़े सवालों के जवाब का इंतजार कर रहा है

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके बेटे को FEMA उल्लंघन मामले में ईडी का समन मिला

उमर अब्दुल्ला की 'असंसदीय टिप्पणी' के विरोध में भाजपा विधायकों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही बाधित की

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को वापस बुलाने के अधिकार की वकालत की

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से बचें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से की अपील

चुनाव वाले पांच राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे अधिकारियों के तबादलों के खिलाफ चुनाव आयोग ने सुरक्षा प्रदान की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, वित्तीय संकट के बावजूद पुरानी पेंशन योजना और कल्याणकारी पहलें जारी रहेंगी