अमृतसर, 13 मार्च
अदालत द्वारा दिल्ली शराब मामले में लगे सभी आरोपों को खारिज करने और 'कट्टर ईमानदार' के रूप में अपनी ईमानदारी की छवि बनाए रखने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की और वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी समेत अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी दरबार साहिब में माथा टेका।
इस अवसर पर 'आप' सुप्रीमो ने कहा कि 'आप' की लीडरशिप पर झूठे आरोप लगाकर और राजनीतिक कीचड़ उछालने की सोची-समझी मुहिम चलाई गई थी, जिसके तहत पार्टी के पांच प्रमुख नेताओं को फर्जी आरोपों के तहत कैद किया गया था।