Friday, March 06, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
स्वास्थ्य सेवा में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता - विश्वास, नैतिकता और समावेश पर आधारितवैश्विक तनाव कम होने से सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आयासरकार ने जनगणना-2027 के लिए चार डिजिटल उपकरण पेश किए, 3 लाख से अधिक अधिकारियों की तैनाती होगीनीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कियानशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नूभारती सिंह ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान अपने आंसुओं को याद कियाकरीना कपूर कहती हैं कि उन्हें रिया कपूर पेपरोनी पिज्जा से भी ज्यादा पसंद हैंरिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में तनाव से रुपये और विकास पर मामूली असर पड़ सकता हैगुजरात: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच राहत विमान 170 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद पहुंचाईरान समर्थक प्रदर्शनों के बाद कश्मीर में स्थिति में सुधार शुरू; आज भी प्रतिबंध लागू रहेंगे

राजनीति

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 3 मार्च 2026:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के मद्देनज़र वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तत्काल सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के कारण अनेक पंजाबी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य वहां फंसा हुआ है, तो वे तुरंत जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।”

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24x7 कार्यरत रहेगा। प्राप्त सूचनाओं को तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि राहत और निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। किसी भी परिवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है—पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं, कामगारों और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह मध्य पूर्व में उत्पन्न हालात को देखते हुए फंसे पंजाबियों तथा अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी लोगों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी।

Have something to say? Post your comment

 

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

केजरीवाल ने सिसोदिया के आवास पर 'कट्टर ईमानदार होली' मनाई, शराब की दुकानों को लेकर भाजपा की आलोचना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की 

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 

एक साल में 16.70 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ड्रग मनी बरामद, हेरोइन और पोस्त की रिकॉर्ड ज़ब्ती: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

जहां भाजपा की सरकार वहां लोगों का पैसा असुरक्षित, हरियाणा बैंक घोटाला इसकी ताजा मिसाल: हरपाल चीमा

बंगाल 2026 चुनाव: चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ अगले सप्ताह राज्य का दौरा कर सकती है