Friday, March 06, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
स्वास्थ्य सेवा में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता - विश्वास, नैतिकता और समावेश पर आधारितवैश्विक तनाव कम होने से सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आयासरकार ने जनगणना-2027 के लिए चार डिजिटल उपकरण पेश किए, 3 लाख से अधिक अधिकारियों की तैनाती होगीनीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कियानशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नूभारती सिंह ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान अपने आंसुओं को याद कियाकरीना कपूर कहती हैं कि उन्हें रिया कपूर पेपरोनी पिज्जा से भी ज्यादा पसंद हैंरिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में तनाव से रुपये और विकास पर मामूली असर पड़ सकता हैगुजरात: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच राहत विमान 170 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद पहुंचाईरान समर्थक प्रदर्शनों के बाद कश्मीर में स्थिति में सुधार शुरू; आज भी प्रतिबंध लागू रहेंगे

राजनीति

जहां भाजपा की सरकार वहां लोगों का पैसा असुरक्षित, हरियाणा बैंक घोटाला इसकी ताजा मिसाल: हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 3 मार्च 2026

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पड़ोसी राज्य हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान हुए 550 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक घोटाले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में सत्ता संभालते ही एनआईसी (NIC) की सहायता से आधुनिक ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया, जिससे बैंकिंग सेक्टर में किसी भी तरह के फ्रॉड की गुंजाइश ही खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई टेक्नोलॉजी अपनाने में पूरी तरह फेल है, जिसकी वजह से हरियाणा में लोगों के पैसे की लूट हो रही है।

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बैंकिंग सेक्टर को और मजबूत करने के लिए एनआईसी (NIC) की मदद से ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के तहत पंजाब के सभी सरकारी विभाग, कॉर्पोरेशन, बोर्ड, संस्थान और अंडरटेकिंग्स जब भी अपना पैसा बैंक में डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो उन्हें ओपन बिड की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने 21 बैंकों को पैनल पर लिया हुआ है। जब इन 21 बैंकों में बिड होती है तो जो बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर देता है, उस बैंक के पास संबंधित बोर्ड, कॉर्पोरेशन या संस्थान अपना पैसा डिपॉजिट करवाता है। इससे सरकारी खजाने को ज्यादा से ज्यादा ब्याज की कमाई होती है। उन्होंने बताया कि ये डिपॉजिट 15 दिन, एक महीने, छह महीने या नौ महीने के होते हैं।

चीमा ने आगे बताया कि 2022 से लेकर अब तक लगातार हर महीने लगभग 100 से 150 बिड्स पंजाब के अलग-अलग संस्थानों, कॉर्पोरेशनों, बोर्डों और विभागों की ओर से की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस सिस्टम को सिर्फ बैंकिंग सेक्टर पर नहीं छोड़ा, बल्कि इसकी देखरेख के लिए एक बैंक का सीनियर अधिकारी और एक पंजाब सरकार का सीनियर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का और किसी भी स्तर का फ्रॉड न हो सके।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में ऐसा कोई भी तंत्र (मैकेनिज्म) नहीं बनाया गया, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान 550 करोड़ रुपये से ज्यादा का फ्रॉड हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नई टेक्नोलॉजी को देशभर में अपनाने में असफल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा ही लेटेस्ट तकनीकें अपनाती रही है।

चीमा ने तीखे शब्दों में कहा कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां लगातार फ्रॉड हो रहे हैं और लोगों का पैसा बैंकिंग सेक्टर के जरिए लूटा जा रहा है। भाजपा के लोगों ने बैंकिंग सेक्टर में भी चोर-मोरियां रखी हुई हैं। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पुरानी सरकारों के समय जहां भी कहीं चोरी होती थी, वे सारी खामियां (लूपहोल) बंद की गई हैं।

वित्त मंत्री ने गर्व से कहा कि ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम एक बहुत बेहतरीन व्यवस्था है, जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में लागू की थी और इसकी वजह से पंजाब में किसी भी तरह का कोई भी बैंकिंग फ्रॉड नहीं हुआ।

Have something to say? Post your comment

 

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

केजरीवाल ने सिसोदिया के आवास पर 'कट्टर ईमानदार होली' मनाई, शराब की दुकानों को लेकर भाजपा की आलोचना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की 

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 

एक साल में 16.70 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ड्रग मनी बरामद, हेरोइन और पोस्त की रिकॉर्ड ज़ब्ती: बलतेज पन्नू

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

बंगाल 2026 चुनाव: चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ अगले सप्ताह राज्य का दौरा कर सकती है