Monday, March 02, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
जागरूकता हथियार - कोलोरेक्टल कैंसर पर वार: डॉ साहनीउत्तर प्रदेश के चंदौली में रेलवे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, 1.75 करोड़ रुपये नकद जब्त किएपंजाब में कांग्रेस का विभाजन, राहुल गांधी को हस्तक्षेप करने पर मजबूर होना पड़ा: राज्य भाजपा अध्यक्ष जाखरआंध्र प्रदेश: पटाखा कारखाने में विस्फोट से 20 लोगों की मौतबाजार विशेषज्ञों का अनुमान: इजराइल-ईरान युद्ध बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने की संभावनामध्य प्रदेश में 4 मार्च से शुष्क मौसम और तापमान में वृद्धि की संभावनाजम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मिले नौ जंग लगे मोर्टार गोले, सुरक्षित रूप से नष्ट किए गएश्वेता के साथ शादी के 22 साल पूरे होने पर पापोन ने कहा: 22 साल से वो सही साबित हो रही हैं, मैं अब भी सीख रहा हूँधनुष: ध्यान और मनोकामना पूरी करने की कला आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करेगीईरान ने इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने नागरिकों से सुरक्षित घरों में जाने का आग्रह किया

लेख

जागरूकता हथियार - कोलोरेक्टल कैंसर पर वार: डॉ साहनी

Colorectal Cancer Awareness Month: “समय पर जांच कराएं, जिंदगी बचाएं”

नई दिल्ली: मार्च को दुनियाभर में Colorectal Cancer Awareness Month के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर Rajiv Gandhi Cancer Institute के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक साहनी ने लोगों से बड़ी आंत और मलाशय के कैंसर (कोलोरेक्टल कैंसर) को लेकर जागरूक रहने और नियमित स्क्रीनिंग कराने की अपील की है।

“कोलोरेक्टल कैंसर एक साइलेंट किलर की तरह है। शुरुआती चरण में लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, इसलिए लोग अक्सर इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं,” डॉ. साहनी ने कहा। “लेकिन अगर समय रहते जांच हो जाए तो इस बीमारी का सफल इलाज संभव है।”


---

कम उम्र में भी बढ़ रहे मामले

डॉ. साहनी के अनुसार, पहले यह बीमारी 50 वर्ष से अधिक उम्र में अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब 40 वर्ष से कम उम्र के मरीज भी सामने आ रहे हैं।
“अनियमित खानपान, कम फाइबर वाला आहार, प्रोसेस्ड फूड, धूम्रपान, शराब और शारीरिक निष्क्रियता इसके प्रमुख कारण हैं,” उन्होंने बताया।


---

किन लक्षणों पर दें ध्यान

मल त्याग की आदतों में बदलाव

मल में खून आना

लगातार पेट दर्द या सूजन

बिना कारण वजन घटना

लंबे समय तक थकान


उन्होंने सलाह दी,
“यदि ये लक्षण दो सप्ताह से अधिक रहें तो तुरंत गैस्ट्रो या कैंसर विशेषज्ञ से संपर्क करें।”


---

कई मरीजों को करानी पड़ती है कोलोस्टोमी

विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कोलोरेक्टल कैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच जाए तो पहले कीमोथेरेपी कर के सर्जरी के दौरान बड़ी आंत या मलाशय का हिस्सा हटाना पड़ सकता है।

डॉ. साहनी ने बताया,
“कुछ मरीजों में हमें कोलोस्टोमी करनी पड़ती है, जिसमें पेट की दीवार पर एक स्टोमा बनाकर मल को बाहर एक विशेष बैग में एकत्रित किया जाता है। उसी बैग के साथ लंबे समय तक रहना पड़ता है, जो शुरुआत में काफी असुविधाजनक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।”

उन्होंने आगे कहा,
“मरीज को एक बैग पहनना पड़ता है जिसमें मल एकत्रित होता है। हालांकि, सही मार्गदर्शन, स्टोमा केयर प्रशिक्षण और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं की मदद से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।”


---

स्क्रीनिंग है सबसे बड़ा बचाव
उन्होंने कहा कि
डॉ. साहनी ने 45 वर्ष की उम्र के बाद नियमित कोलोनोस्कोपी कराने की सिफारिश की।
“जिन लोगों के परिवार में कोलोरेक्टल कैंसर का इतिहास है, उन्हें और भी सतर्क रहने की जरूरत है। स्क्रीनिंग से कैंसर बनने से पहले ही पॉलीप्स को हटाया जा सकता है,”


---

जागरूकता ही बचाव

Colorectal Cancer Awareness Month के अवसर पर विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और अत्यधिक शराब से दूरी बनाने की सलाह दी है।

डॉ. साहनी ने कहा,
“यह महीना हमें याद दिलाता है कि समय पर जांच और सही जानकारी से हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं।”

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक लेख समाचार