Wednesday, February 18, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
चार साल तक फरार रहने के बाद पीएफआई कार्यकर्ता को एनआईए ने कोच्चि हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कियाबंगाल के कैनिंग में रसायनों से भरे ड्रम के फटने से चार बच्चे झुलस गएचुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कियासोनम बाजवा ने चीनी छोड़ने पर कहा: ‘मैं अनुशासित रहने की कोशिश कर रही हूँ’हर्षवर्धन राणे ने जमा देने वाले -1 डिग्री तापमान में वन्यजीवों की तस्वीरें खींचींसैमसंग के आगामी गैलेक्सी S26 की कीमत में तीन साल में पहली बार बढ़ोतरी होने की संभावनारियो ओपन: फोन्सेका ने सीजन की पहली जीत हासिल की, बेरेटिनी ने पहले सेट में जीत दर्ज कीपुणे के बारामती में 21 वर्षीय महिला का अपहरण, ग्रामीणों ने राजमार्ग पर प्रदर्शन कियापश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि; मौसम संबंधी चेतावनी जारीसेंसेक्स और निफ्टी में कोई बदलाव नहीं; आईटी इंडेक्स में 1.35 प्रतिशत की गिरावट

राजनीति

अभी तो सिर्फ शुरुआत है, जब पूरे पंजाब के गाँव साथ आएंगे तो विरोधियों का क्या हाल होगा: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मोगा के किल्ली चाहलां में आयोजित विलेज डिफेंस कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से विरोधियों को इतनी तकलीफ हो रही है कि उन्होंने बेवजह का शोर मचाना शुरू कर दिया है।

पन्नू ने कहा कि जो विपक्षी दल आज सरकारी पैसे के खर्च होने का रोना रो रहे हैं, शायद वे अपना शर्मनाक इतिहास भूल गए हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आज सरकार के पैसे की बात करने वाले बताएं कि जब आपकी सरकारें थीं, तब क्या सरकारी गाड़ियों में 'चिट्ठा' सप्लाई नहीं होता था? जनता भूली नहीं है कि कैसे सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार फला-फूला था। उन्होंने कहा कि आप सरकार जनता का पैसा नशा खत्म करने और पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए खर्च कर रही है, न कि तस्करों को संरक्षण देने के लिए।

विरोधियों की हताशा पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि मोगा के कार्यक्रम में तो अभी केवल विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य ही आए थे, जिनमें हर गांव से कुछ है जागरूक नागरिकों ने शपथ ली है। जब 'युद्ध नाशयां विरुद्ध 2' के तहत इनके साथ पूरे गांव एकजुट होकर नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तब इन विरोधियों का क्या हाल होगा।

पन्नू ने कहा कि 'युद्ध नाशयां विरुद्ध' अभियान का दूसरा चरण निश्चित रूप से कामयाब होगा क्योंकि आज हर पंजाबी नशा मुक्त पंजाब चाहता है, लेकिन अगर कोई नहीं चाहता तो वो सिर्फ विपक्षी दल हैं, क्योंकि नशे का खात्मा होते ही इनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मान सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेगी।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राजनीति समाचार

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया

अकाली और कांग्रेसी मान सरकार पर कमेंट करने के बजाय, बताएं कि उन्होंने 15 साल में ड्रग्स के खिलाफ क्या किया है: कुलदीप सिंह धालीवाल

ईमानदार व्यापारी समुदाय को सिंगल-विंडो तरीके से संगठित मदद मिलेगी: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की जन विरोधी नीतियों ने उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया; हमारे गरीब-हितैषी शासन ने उन्हें 'आप' में शामिल होने के लिए प्रेरित किया: चीमा

कांग्रेसी नेता भाषण देते हैं लेकिन उनके अपने लोग नशों से जुड़े हुए हैं: कुलदीप सिंह धालीवाल

नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या जेलों में जा रहे हैं, भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी मुहिम एक काफिला बन गई है: हरपाल चीमा

बंगाल महोदय: चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार को 7 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (एआरओ) को निलंबित करने का निर्देश दिया

अस्वस्थता के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री मोगा में होने वाली ‘नशा-विरोधी’ मेगा रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, अदरक पर जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू होगा

साउथ ब्लॉक में हुई अंतिम बैठक में कैबिनेट ने 1,60,504 करोड़ रुपये की सड़क और रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी