नई दिल्ली, 9 मई || भारतीय सेना ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इस्लामाबाद सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर किए गए हमले का पहला वीडियो जारी किया है।
हालांकि वीडियो में उस क्षेत्र का उल्लेख नहीं है जहां सैन्य चौकी को नष्ट किया गया, लेकिन यह लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन का सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिखाता है।
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने 8 और 9 मई की रात को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन किए, जिन्हें प्रभावी ढंग से खदेड़ दिया गया।
बयान में कहा गया है, "भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।"
भारतीय सेना ने कहा कि सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में नियंत्रण रेखा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियां नष्ट कर दी गई हैं। गुरुवार रात को भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर हमले की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया।