Sunday, June 15, 2025 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
एक्सिओम स्पेस 19 जून को शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाएगा: इसरोएनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी साजिश मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान में तलाशी लीअर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें बहन अंशुला के लिए ‘बेहद गर्व और खुशी’ हैदक्षिण पश्चिम दिल्ली में बाहरी व्यक्ति को बाहरी व्यक्ति के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गयामध्य प्रदेश: ग्वालियर में आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौतईरान द्वारा इजराइल में आवासीय इमारतों पर किए गए हमले में दो लोगों की मौत, कई लोग घायलनीस में 170 देशों ने समुद्री संरक्षित क्षेत्रों का विस्तार करने, प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिबद्धता जताईइम्तियाज की अगली फिल्म जिसमें दिलजीत मुख्य भूमिका में हैं, प्रेम और लालसा की कहानी है, जो बैसाखी 2026 पर रिलीज होगीफ्रांस ने 2025 में स्थानीय रूप से प्रसारित चिकनगुनिया के पहले मामले की पुष्टि कीअसम: एनआईए ने 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर आईईडी लगाने के मामले में उल्फा-आई के तीन गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

स्थानीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे बजट पेश, हरियाणा के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात : कृषि मंत्री

चंडीगढ़, 16 मार्च || TC - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक देश है। भारत संतों व फकीरों का देश है। हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति के रास्ते दिखाए हैं।

कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। ऐसे संगतों में आकर व ऐसे संस्कारों से जुडक़र हमारा जीवन धन्य हो जाता है। हमें भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए इन्हीं संस्कारों का आचरण करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि राग द्वेष से ऊपर उठकर निष्काम भाव से कार्य करना चाहिए। यदि हम भी इसी भावना से कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित बने।  इसी विजन को हम सभी ने मिलकर पूरा करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। देश के विकास में सभी आमजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

 

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा और हरियाणा के किसानों को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी।

 

ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं,  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है और हरियाणा में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक स्थानीय समाचार

एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी साजिश मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान में तलाशी ली

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में बाहरी व्यक्ति को बाहरी व्यक्ति के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत

एयर इंडिया विमान दुर्घटना: दुर्घटनास्थल के पास चाय की दुकान में आग लगने से 14 वर्षीय किशोर भी पीड़ितों में शामिल

विमान दुर्घटना में आणंद के 33 और खेड़ा के 17 लोगों की मौत से गुजरात स्तब्ध

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चोरों ने शारीरिक रूप से अक्षम किसान के 400 उच्च घनत्व वाले सेब के पेड़ चुरा लिए

बेंगलुरू ग्रामीण जिले में आंध्र प्रदेश आरटीसी बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 16 घायल

अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना में खोए प्रियजनों के लिए भारत भर में परिवार शोक मना रहे हैं

एयर इंडिया का विमान इंटर्न डॉक्टरों के छात्रावास से टकराया; बचाव स्थल पर लूट की सूचना

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से ज़्यादा यात्री सवार थे