Friday, February 27, 2026 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर में मजबूती बरकरार रहने की संभावनाव्यापक बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआतआंध्र प्रदेश में दूध में मिलावट से प्रभावित पंद्रह लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैंबिहार के रोहतास में ट्रक ने बस को टक्कर मारी, घसीटा; एक की मौत, 21 घायलईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में 1 मार्च को पहले चरण में तैनात की जाने वाली 240 सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती का विवरण जारी कियाभारतीय ऋण उद्योग के एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 17 प्रतिशत की वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधारSEBI ने बच्चों और सेवानिवृत्ति म्यूचुअल फंड श्रेणी को बंद किया, योजना वर्गीकरण नियमों में बदलाव कियापुलिस ने बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादियों की पहचान की, प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम थाशिक्षा क्षेत्र में विदेशी उपस्थिति को बढ़ावा देकर भारत 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा को बरकरार रख सकता है: रिपोर्ट

स्थानीय

DAV College, Sector 10, Chandigarh में “साइंस फेस्ट 2026” का आयोजन

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026

DAV College, Sector 10, Chandigarh के रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, प्राणी विज्ञान, भौतिकी, गणित तथा कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभागों द्वारा 24 व 25 फरवरी 2026 को दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयी कार्यक्रम “साइंस फेस्ट 2026 – द साइंस ओडिसी” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन Department of Science and Technology, Chandigarh के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. मोना नरांग के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस फेस्ट में चंडीगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 250 पंजीकरण प्राप्त हुए।
इस वर्ष फेस्ट की थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फेस्ट के अंतर्गत साइंस क्विज, मॉडल प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, अंतर-महाविद्यालय वेबसाइट डेवलपमेंट चैलेंज तथा ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रह अभियान जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं

का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपनी रचनात्मकता, शोध कौशल एवं नवाचारपूर्ण विचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

साइंस फेस्ट 2026 – विजेताओं की सूची

1. अंतर-महाविद्यालय वेबसाइट डेवलपमेंट
प्रथम: किर्पाल सिंह एवं सार्थक (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
द्वितीय: साहिल कुमार एवं रिया रावत (CCET-26)
तृतीय: स्नेहा सैनी एवं रेवा (MCM DAV-36)

2. रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता
प्रथम: अर्शिया गुलाटी (MCM DAV कॉलेज)
द्वितीय: वरुण गोस्वामी (GGDSD-32)
तृतीय: रजनी (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)

3. मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता
प्रथम: आद्या शर्मा (PGGCG-42)
द्वितीय: प्राची ठाकुर (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
तृतीय: खुशी महाजन (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)

4. पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता

प्रथम: जशनप्रीत सिंह (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
द्वितीय: हर्ष कुमार ओझा (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
तृतीय: प्रफुल राणा एवं चितवन (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
5. वाद-विवाद प्रतियोगिता

प्रथम: इशविंदर कौर सियान (GGDSD-32)
द्वितीय: श्रुति कपिला (GGDSD-32)
तृतीय: आशु सिंह (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)

6. मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता
प्रथम: साहिल एवं दीक्षा (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
द्वितीय: प्राची वर्मा (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
तृतीय: प्रियांशी एवं अरुषि (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)

7. साइंस क्विज प्रतियोगिता
प्रथम टीम: गुरकीरत, साक्षी, नंदानी (MCM DAV)
द्वितीय टीम: शिव्या गोस्वामी, इशविंदर कौर सियान, श्रुति कपिला (GGDSD)
तृतीय टीम: कन्नुप्रीत, गगनजोत कौर, दिव्या प्रीत (MCM DAV)

8. फोटोग्राफी प्रतियोगिता
प्रथम: वरुण गोस्वामी (GGDSD-32)
द्वितीय: इशिता (PGGC-11)

तृतीय: तन्वी घई (MCM DAV-36)

9. रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम: वंशज ठाकुर एवं वंश (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
द्वितीय: तनुजा एवं कनिषा (डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10)
तृतीय: नवजीत एवं प्रियंका (PGGC)

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक स्थानीय समाचार

बिहार के रोहतास में ट्रक ने बस को टक्कर मारी, घसीटा; एक की मौत, 21 घायल

पुलिस ने बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादियों की पहचान की, प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था

छत्तीसगढ़ के एक गांव में माओवादियों के हथियार भंडार से रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन भी 'खराब' बनी हुई है।

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में “इतिहास की समकालीन प्रासंगिकता” विषय पर व्याख्यान आयोजित

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के जंगलों से आईईडी, चीनी ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में चार गिरफ्तार; निजी कंपनी को हस्तांतरित राशि

झारखंड: धनबाद सिविल कोर्ट में बम की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस ने जयपुर से संचालित 'डिजिटल गिरफ्तारी' रैकेट का भंडाफोड़ किया, बुजुर्ग से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार