Tuesday, June 24, 2025 English ਪੰਜਾਬੀ
ताजा खबर
विधानसभा उपचुनाव परिणाम: लुधियाना (पश्चिम) में AAP ने अपना कब्ज़ा बरकरार रखा, कांग्रेस पीछेशोधकर्ताओं ने विषैले कवक को शक्तिशाली कैंसर-रोधी यौगिक में बदलाकार्तिक आर्यन ने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रोएशिया शेड्यूल पूरा कियारीसाइकिल प्लास्टिक हार्मोन सिस्टम और मेटाबोलिज्म को नुकसान पहुंचा सकता है: अध्ययनबिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, हमले के पीछे जमीन विवाद का संदेहदक्षिण कोरिया: पूर्व राष्ट्रपति यून विद्रोह मुकदमे की आठवीं सुनवाई में शामिल हुएबढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है: FIEOसोनम कपूर ने अपने 12 इंच बाल चैरिटी को दान किएदमिश्क चर्च में आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 22 हुईआदित्य रॉय कपूर ने ‘मेट्रो इन डिनो’ की संगीतमय आत्मा को बढ़ाने का श्रेय अरिजीत सिंह को दिया

राष्ट्रीय

'आप' पार्षद पदमजीत मेहता बहुमत के साथ बठिंडा नगर निगम के चुने गए मेयर

बठिंडा/चंडीगढ़, 5 फरवरी || TC - पंजाब के पांच नगर निगमों पर कब्जा करने के बाद आज बठिंडा नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बना लिया। आप पार्षद पदमजीत मेहता बठिंडा नगर निगम के मेयर चुने गए।

मेयर चुनाव में पदमजीत मेहता को 33 वोट मिले, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार को मात्र 15 वोट मिले। बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर- 48 के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव में मेहता ने करीब 850 वोटों से जीत दर्ज की थी।

आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं के साथ बठिंडा में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक रजनीश दहिया, पार्टी के सह प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी एवं आप नेता नील गर्ग और शमिंदर खिंडा मौजूद थे।

अमन अरोड़ा ने बठिंडा के लोगों और पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को नए मेयर के लिए बधाई दी और उन पार्षदों को धन्यवाद दिया जिन्होंने यहां आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया। अरोड़ा ने कहा कि पार्षदों ने अपने शहर के विकास और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर 'आप' का मेयर बनाया।

अरोड़ा ने कहा कि हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को 55 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर जीत मिली, वहीं कांग्रेस सिर्फ 19 फीसदी सीटें ही जीत सकी। चुनाव के बाद अभी तक 35 जगहों पर आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर, अध्यक्ष और प्रधान बनाया। पिछले दिनों पटियाला अमृतसर जालंधर लुधियाना और फगवाड़ा में हमारा मेयर बना। आज बठिंडा में भी आम आदमी पार्टी का मेयर बन गया है। यह हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।

अरोड़ा ने बठिंडा के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा आप मेयर पदमजीत मेहता की अगुवाई में बठिंडा में रिकॉर्डतोड़ काम होगा। रूके हुए कामों में भी तेजी आएगी और ने काम की विस्तृत योजना बनाई जाएगी। हम बठिंडा शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Have something to say? Post your comment

ट्रेंडिंग टैग

अधिक राष्ट्रीय समाचार

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है: FIEO

भारत जी7 अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल जाएगा: रिपोर्ट

भारत की आर्थिक गतिविधि 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची: रिपोर्ट

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन यात्रा के दौरान डिजिटल इंफ्रा और इनोवेशन में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी

भू-राजनीतिक तनाव और फेड के फैसले से धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

गोल्ड लोन पर RBI के नए नियमों से ऋणदाताओं के व्यवसाय मॉडल में बदलाव आ सकता है: रिपोर्ट

'डर सूचकांक' इंडिया VIX 14 से नीचे गिरा, बाजार की घबराहट कम होने का संकेत

एयर इंडिया दुर्घटना: केंद्र ने भौतिक अवरोधों पर नियंत्रण कड़ा करने के लिए मसौदा नियम जारी किए

खाद्य तेल की कीमतों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा: केंद्र